फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2021 date & timing sutak and effects on rashi

Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण से जुड़ी जरूरी जानकारी, जानें समय, सूतक और प्रभाव

Tue, 25 May 2021 02:22 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 25 May 2021 02:22 PM IST
सार

यह ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया होगा, जिसका कोई सूतक नहीं होगा, इस दिन वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा भी है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 date & timing sutak and effects on rashi
चंद्रग्रहण जून 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई दिन बुधवार को पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रहण का जीवन में अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष तौर पर कोई न कोई प्रभाव जरूर पड़ता है। यह ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया होगा, जिसका कोई सूतक नहीं होगा, इस दिन वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दिन पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं है, बल्कि उपछाया चंद्रग्रहण लगने वाला है। उपछाया चंद्रग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन

Chandra Grahan 2021 date & timing sutak and effects on rashi
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : पेक्सेल्स
चंद्रग्रहण का समय और प्रभाव क्षेत्र

यह चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02:17 बजे से शुरू होगा और शाम 07:19 बजे पर होगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपछाया की तरह होगा। यह चंद्रग्रहण देश के पूर्वोत्तर भाग में और पश्चिम बंगाल के कुछ भाग में दिखाई पड़ेगा। देश के बाकी भागों में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए कोई सूतक मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021 date & timing sutak and effects on rashi
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : SOCIAL MEDIA
उपछाया ग्रहण क्या होते है?

पूर्ण और आंशिक ग्रहण के अलावा एक उपछाया ग्रहण भी होता है। चंद्रमा जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में नहीं आता है और उसकी उपछाया से ही बाहर निकल जाता है, ऐसे ग्रहण को उपछाया ग्रहण कहते हैं। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। इस ग्रहण में चंद्रमा के रंग और आकार में भी कोई बदलाव नहीं होता है। केवल इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है।

विज्ञापन

Chandra Grahan 2021 date & timing sutak and effects on rashi
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण इसका ज्यादा प्रभाव इसी राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि और मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि वालों को वाणी और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखना चाहिए। सिंह, मकर ,कुंभ ,मीन राशि के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed