{"_id":"5e6e09ae8ebc3ea4ac674067","slug":"cancer-daily-horoscope-16-march-2020-cancer-rashifal-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्क राशिफल 16 मार्च 2020: परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
कर्क राशिफल 16 मार्च 2020: परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा
Sun, 15 Mar 2020 05:37 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 15 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 16 मार्च 2020 का दिन कैसा बीतेगा? नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें कर्क राशि का दैनिक राशिफल
विज्ञापन
आज आपको आमदनी के कई मौके प्राप्त होंगे वहीं व्यवसाय में कुछ अच्छे सौदे भी मिल सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की जरूरत है। मांसपेशियों और त्वचा संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इसकी जांच जल्द से जल्द करवा लें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन