फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   best astro tips for venus planet shukra grah ke totke

चीनी के इस उपाय से बढ़ेगी सुख-संपत्ति और खिल उठेगा भाग्य

Fri, 05 Jul 2019 12:01 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 05 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
best astro tips for venus planet shukra grah ke totke
Best astro remedies for Venus
सभी ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। यह प्रेम का प्रतीक है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र अशुभ या पीड़ित है तो उसे तमाम तरह के आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। उसके दांपत्य जीवन में सुख का अभाव रहता है। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से शुक्र की कृपा से वाहन, धन आदि का सुख मिलने लगेगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का प्रयोग, खरीददारी और दान करने से शुक्र ग्रह की शुभता मिलती है। आज के दिन दूध, दही, चावल, चीनी, आटा, घी, मिश्री, सफेद कपड़े, खीर आदि का दान अति शुभ होता है। शुक्र ग्रह से पीड़ित होने पर आपको ग्रह शांति हेतु सफेद वस्तुओं का और विशेष रूप से चीनी का दान करना चाहिए। चीनी न सिर्फ खाने में बल्कि जीवन में मिठास घोलने का बड़ा जरिया बन सकती है। शुक्र की शुभता के लिए काली चीटिंयों को खाने के लिए चीनी डालें। 
विज्ञापन


इन उपायों से भी मिलती है शुक्र की कृपा

— सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। 

— सफेद रंग मिठाईयां एवं खीर गरीबों में बांटें। संभव होतो शुद्ध घी-भात खिलाएं।

— शुक्रवार के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें या फिर जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।

— शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और शुक्रदेव के  'ॐ शुं शुक्राय नम: अथवा ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्' का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


— शुक्र ग्रह से सम्बन्धित क्षेत्र में यदि आपको ज्यादा दिक्कतें आ रही हों तो आप शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजा करवा कर पूजन स्थल में रखें। यंत्र का स्थापित करने के पश्चात् सफेद पुष्प अर्पित करते हुए, उसकी नियमित रूप से पूजा भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed