फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology peepal remedies upay to get rid of shani and pitru dosha and have happiness and prosperity

पीपल के ये आसान उपाय दिलाएंगे शनि और पितृ दोष से मुक्ति, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Fri, 26 Nov 2021 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 06:56 AM IST
सार

शास्त्रों के अनुसार पीपल में मुख्य रूप भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के मूल (जड़) में ब्रह्मा, मध्य (बीच) में विष्णु और शीर्ष (सबसे ऊपर) में भगवान शिव साक्षात निवास करते हैं। पीपल की उपासना किसी भी रूप में करने से शनि कृपा करते हैं। पीपल को शनि के आराध्य श्री कृष्ण का स्वरूप माना गया है। पीपल से संबंध रखने वाले पिप्पलाद मुनि ने ही शनि को दंड दिया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि पीपल की पूजा करने से शनि की पीड़ा शांत होती है।

विज्ञापन
Astrology peepal remedies upay to get rid of shani and pitru dosha and have happiness and prosperity
पीपल के इन उपायों से दूर करें दोष - फोटो : self

विस्तार

हमारे हिन्दू धर्म में पीपल का पेड़ पीपल को सबसे पवित्र माना गया है। पीपल को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार पीपल में मुख्य रूप भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के मूल (जड़) में ब्रह्मा, मध्य (बीच) में विष्णु और शीर्ष (सबसे ऊपर) में भगवान शिव साक्षात निवास करते हैं। शाखाओं, पत्तों और फलों में सभी देवताओं का निवास होता है। प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से पीपल का पेड़ इतना महत्वपूर्ण है कि भगवान कृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है, अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां अर्थात वृक्षों में मैं पीपल हूं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भी पीपल का पेड़ हमारे बहुत काम आता है। पीपल एकमात्र ऐसा पेड़ है जो 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है। ग्रहों के दोष दूर करने और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी पीपल की पूजा करनी चाहिए। पीपल के वृक्ष के गुण शनि से काफी मिलते-जुलते हैं। इसके अलावा पीपल को शनि के आराध्य श्री कृष्ण का स्वरूप माना गया है। पीपल से संबंध रखने वाले पिप्पलाद मुनि ने ही शनि को दंड दिया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि पीपल की पूजा करने से शनि की पीड़ा शांत होती है। पीपल की उपासना किसी भी रूप में करने से शनि कृपा करते हैं।आइए जानते हैं पीपल से जुड़े कुछ उपाय जिससे कई समस्या का समाधान भी मिल सकता है।  

विज्ञापन

Astrology peepal remedies upay to get rid of shani and pitru dosha and have happiness and prosperity
पीपल के इन उपायों से दूर करें दोष

पीपल से जुड़े उपाय 

  • रोजाना  पीपल पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और इसके साथ इससे जुड़ी समस्याएं भी समाप्त हो जाती है।  
  • हर शनिवार शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 5 या 9 बार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनि से जुड़े सारे कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
  • यदि आपकी नौकरी में समस्या आ रही है, या सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आप हर शनिवार को दूध में गुड़ और पानी मिलाकर पीपल में डालें। ऐसा करने से जल्दी ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 
  • पूर्णिमा तिथि पर पीपल का एक पत्ता तोड़कर उसे गंगाजल से साफ कर लें। अब इस पर केसर से श्रीं लिखें और अपने पर्स में रख लें। ये देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इस उपाय से बरकत बनी रहेगी।  
  • मंगलवार को पीपल के 11 पत्ते तोड़कर उसे गाजल से धोएं। इसके बाद केसरसे श्री राम लिखकर इसकी  एक माला बना लें और मंदिर में जाकर यह माला हनुमानजी को अर्पित कर दें। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed