फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology miracle form will seeing dehradun jyotish mahakumbh 2018 dehradun

ज्योतिष की इन विधाओं के बारे में जानकर नहीं होगा यकीन, लेकिन इनसे खुलेंगे आपके भविष्य के राज

Fri, 30 Mar 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Mar 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
astrology miracle form will seeing dehradun jyotish mahakumbh 2018 dehradun
राशिचक्र

जिन्हें ज्योतिष विद्या में यकीन है, वे मानते हैं कि इसमें सही राह दिखाने का माद्दा है, तो देर किस बात की है, फौरन अमर उजाला अखबार में छपे आवेदक फार्म को भरकर एक अप्रैल को पहुंच जाइए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी।

विज्ञापन


वहां पर ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में पारंगत देश के कोने-कोने से आए 100 से अधिक ज्योतिषी आपकी समस्या का समाधान निशुल्क करने की लिए तैयार बैठे होंगे। यह फार्म भरना अनिवार्य नहीं है, यह सुविधा के लिए है। निशुल्क परामर्श का मौका पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। 
विज्ञापन


31 तारीख को भी आप ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन और संवाद सत्र में भी आ सकते हैं। भले ही इस दिन आपको ज्योतिषी से परामर्श का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन ज्योतिषियों के बीच होने वाले संवाद सत्र में शामिल होकर आप निश्चित ही कुछ जान सकेंगे। क्या आपको पता है कि कई परेशानियां हमारी जीवन शैली, रहन-सहन पर निर्भर करती हैं, वास्तुविद बताएंगे कि इसमें थोड़ा-सा बदलाव कर आप राहत पा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबी पर अमर उजाला देहरादून से लाइव जुड़कर पूछें सवाल
तीन दिन के इस महाकुंभ में समय-समय पर प्रसिद्ध ज्योतिषी आपसे फेसबुक पर लाइव जुड़ेंगे। यहां पर आप अपनी समस्या का समाधान लाइव जान सकेंगे। बस आपको समय का ध्यान रखते हुए लाइव आने से पहले जन्मस्थान, समय या लग्न कुंडली अपने साथ रखें। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इस लिंक पर जाए... goo.gl/iZqFHm

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश को ‘आयुर्वेद विभूषण’ के सम्मान से नवाजा जाएगा

astrology miracle form will seeing dehradun jyotish mahakumbh 2018 dehradun
वैद्य बालेंदु प्रकाश - फोटो : अमरउजाला
ज्योतिष और आयुर्वेद में खास रिश्ता है। इस रिश्ते को 32 वर्षों से आगे बढ़ा रहे पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश को इस वर्ष अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में ‘आयुर्वेद विभूषण’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान आयुर्वेद की दुनिया में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

पद्मश्री वैद्य बालेंदु आयुर्वेद की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय नाम है। वह वैज्ञानिक पकड़ के साथ आयुर्वेदिक फिजिशियन के तौर पर जाने जाते हैं। अपने 32 वर्षों की सेवा के दौरान वैद्य बालेंदु ने एक्यूट प्रो माइलॉसिटिक ल्यूकेमिया, क्रोनिक पेनक्रियाटिटिस, माइग्रेन, न्यूट्रीशिनल एनिमिया, एक्यूट वायरल हेपेटाइटिस और परसिस्टेंट एलर्जिक हिनिटिस की प्रभावशाली आयुर्वेदिक दवाईयां ईजाद की। इनसे हजारों मरीजों का जीवन सुधर गया। उनकी लगन का ही नतीजा है कि भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके 28 शोध प्रकाशित हो चुके हैं।

वर्ष 1999 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजे गए वैद्य बालेंदु को सबसे कम आयु में यह सम्मान हासिल करने का गौरव भी प्राप्त है। आयुर्वेद को ज्योतिष से जोड़ते हुए वह न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वैद्य बालेंदु इसी वर्ष 17 व 18 सितंबर को अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में ‘इनोवेशन इन रिसर्च एंड द ट्रीटमेंट ऑफ हैपाटोबिलियरी एंड पेनक्रियाटिक डिसीज’ विषय पर अपनी बात रखने के लिए अमेरिका जाएंगे।
 

31 मार्च को ज्योतिष महाकुंभ का भव्य शुभारंभ होगा

ग्राफिक एरा विवि के सभागार में 31 मार्च को ज्योतिष महाकुंभ का भव्य शुभारंभ होगा, जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. केके पाल होंगे। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी डॉ.केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यदि वे नहीं आ सके तो यह सम्मान उनके प्रतिनिधि प्राप्त करेंगे। वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए जयपुर के प्रख्यात वास्तुविद पं. सतीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘खगोलशास्त्र और पौराणिक अवधारणाएं’ का विमोचन भी होगा। इसके बाद महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच ग्राफिक एरा सभागार में संवाद भी होंगे। इनमें कई तरह टिप्स दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आमजन को पहले आओ-पहले पाओ आधार पर स्थान मिलेगा।

इसके अगले दिन एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से चार बजे शाम तक आम लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। यह कार्यक्रम भी ग्राफिक एरा कैंपस में ही होगा। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ  में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे।
 

नंबर बताओ, सटीक उत्तर पाओ 

astrology miracle form will seeing dehradun jyotish mahakumbh 2018 dehradun
kundali dosh
प्रश्न कुंडली बनाने का एक अद्भुत तरीका है जिसे होरेरी पद्धति के नाम से जाना जाता है! इस पद्धति में जीवन के किसी भी क्षेत्र से संबंधित प्रश्न का सटीक उत्तर दिया जा सकता है। इस विद्या के ज्ञानी अशोक भटनागर ने बताया कि इस पद्धति में जातक से प्रश्न के साथ ही 1 से 249 तक की कोई संख्या जो उसके मन में आए वो पूछी जाती है। उनका दावा है कि इस अंक और समय के आधार पर ज्योतिषी प्रश्न कुंडली बनाकर उसके माध्यम से ग्रह स्थितियों का  विश्लेषण कर सटीक उत्तर दे देता है। 

नाड़ी में छुपा है रोग का राज 
नाड़ी ज्योतिषी के जानकारों में से एक डॉ. आरके गोयल इस विद्या के प्रचार-प्रसार के लिए पिछले कई वर्षों से जुटे हैं। उन्होंने 5000 से ज्यादा लोगों को इस विधा में प्रशिक्षित किया है।  डॉ. गोयल के मुताबिक ज्योतिष की सभी विधाओं में इसकी गणना सबसे सटीक आता है। यही वजह है कि विवाह के गुण से लेकर रोगों के बारे में इसकी भविष्यवाणी सबसे सटीक और नजदीकी होती है। 

मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर रोगों का करते हैं निवारण 
मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर असाध्य रोगों के निवारण और रोजगार तथा समस्याओं को दूर करने का दावा करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त आचार्य चंडीप्रसाद घिल्डियाल भी इस ज्योतिष महाकुंभ में होंगे। उनका मानना है कि मंत्रों की शक्ति को यंत्रों में समाहित कर उसके उपयोग से बड़ी से बड़ी बाधाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। 

जन्म कुंडली के विशेषज्ञ 
शादी नहीं हो रही है, करिअर संबंधी अड़चन आ रही है, भले इसके पीछे वजह छोटी हो, लेकिन मुसीबत के मारे इंसान को कुछ समझ में नहीं आता है। ज्योतिष विद्या ऐसे ही लोगों की समस्याओं का निवारण खोजकर उन्हें मोटिवेट करती है। कुछ यही काम पिछले 10 वर्षों से बांदा जिले के आचार्य राजेश कर रहे हैं। 

खिंची हुईं लाइनें बताएंगी आपका भविष्य 
कई लोगों को अपनी कुंडली, जन्मतिथि से लेकर जन्मस्थान तक नहीं याद होता है, ऐसे लोगों के सवालों के जवाब लकीरें खींचकर भी दिए जा सकते हैं। इस विद्या में पारंगत होने का दावा करने वाले कोटद्वार निवासी आचार्य विपिन डंडरियाल पिछले 16 वर्षों से लोगों की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। 
 

आयोजन के सहयोगी

astrology miracle form will seeing dehradun jyotish mahakumbh 2018 dehradun
jyotish mahakumbh
इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ, रियो रिजॉर्ट, होटल पर्ल ग्रैंड, होटल वायसराय इन हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका और गुरु कृपा ज्योतिष धाम देहरादून पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।

ज्योतिषियों का होगा सम्मान
पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

वास्तुदोष जानने के लिए घर या दुकान का नक्शा लेकर आएं
एक अप्रैल को ज्योतिष महाकुंभ में वास्तुदोष से संबंधित प्रश्न लेकर आने वाले लोग अपने घर या दुकान का नक्शा जरूर लेकर आए। नक्शा देखकर ही वास्तु विशेषज्ञ आपकी समस्या का निवारण कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed