{"_id":"5f4753288ebc3e3ce80909bf","slug":"astrology-know-how-nature-and-career-of-people-born-in-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सितंबर माह में जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव, जानें किन-किन क्षेत्रों में पाते हैं कामयाबी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
सितंबर माह में जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव, जानें किन-किन क्षेत्रों में पाते हैं कामयाबी
Thu, 27 Aug 2020 12:01 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
जन्म के माह से जानिए स्वभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Instagram
ज्योतिष के अनुसार जिस तरह से किसी व्यक्ति की राशि के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है उसी तरह से उसके जन्म के माह के अनुसार उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी मिलती है। किसी भी माह में जन्में व्यक्ति पर उसका पूरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपका जन्म भी सितंबर माह में हुआ है, तो जानिए कि इस महीने में जन्मे व्यक्ति का कैसा होता है स्वभाव, करियर और प्रेम के मामले में क्या चाहते हैं ये लोग...
विज्ञापन
Trending Videos
- सितंबर में जन्मे लोग बहुत कोमल हृदय के और भावुक होते हैं लेकिन दूसरों के सामने अपने आप को बहुत मजबूत या कहें कि एक कठोर व्यक्ति की तरह पेश करते हैं।
- इन लोगों को अपने जीवन में सबकुछ प्राप्त होता है, लेकिन इसके लिए इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं किसी भी कार्य को करने के बाद ही चैन की सांस लेते हैं।
- इस माह जन्में लोग आमतौर पर औसत हाईट और गेहुएं रंग के होते हैं, ये लोग स्मार्ट तो होते हैं लेकिन स्वभाव से संकोची होते हैं, जिसके कारण ये अपने दिल की बात किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं।
- खुशमिजाज होने के साथ इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है, लेकिन ये अपना गुस्सा छुपा कर नहीं रखते तुरंत ही जाहिर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं और हर काम में परफैक्शन पसंद करते हैं, जिसके कारण ही ये लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं। ये लोग दिमाग के भी तेज होते हैं।
- प्रेम के मामले में ये लोग एक ईमानदार पार्टनर साबित होते हैं, इस कारण अपने लिए भी एक सुरक्षित रिलेशनशिप चाहते हैं, रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। इनकी सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है। अपने और पार्टनर के बीच में किसी तीसरे की दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
- इन लोगों की वाकपटुता (बात करने का तरीका) बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण ये लोग दूसरों से अपना काम आसानी से करवाना जानते हैं। करियर के हिसाब से ये लोग मीडिया, रिसर्च, पुलिस, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, मेडिकल, टेलीविजन आदि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं।