{"_id":"616e26cd3e0d0b704c6e7f8d","slug":"astrology-do-not-do-these-five-things-on-wednesday-to-avoid-financial-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jyotish: बुधवार के दिन न करें ये पांच काम, होगी आर्थिक हानि","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Jyotish: बुधवार के दिन न करें ये पांच काम, होगी आर्थिक हानि
Tue, 19 Oct 2021 07:32 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:32 AM IST
सार
कुछ ऐसे काम है जो बुधवार के दिन नहीं करने चाहिए वरना आपको आर्थिक हानि हो सकती है, आइये जानते हैं क्या है वो काम जो बुधवार को नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
गणेश जी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
भगवान गणेश के लिए बुधवार का दिन ख़ास माना जाता है। इस दिन भगवान् गणेश की आराधना की जाती है। भगवान् गणेश विघ्नहर्ता हैं। उनके कई अन्य नाम भी हैं। भगवान गणेश आपके सभी के कष्टों को दूर करते हैं। श्रीगणेश की पूरी श्रद्धा से आरधना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और जीवन खुशहाल बनता है। श्री गणेश जकि आराधना के लिए गणेश मंदिर जानना शुभ होता है, गणेश रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है । लेकिन कुछ ऐसे काम है जो बुधवार के दिन नहीं करने चाहिए वरना आपको आर्थिक हानि हो सकती है, आइये जानते हैं क्या है वो काम जो बुधवार को नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
गणेश जी
- फोटो : social media
बुधवार को न करें ये काम
- ज्योतिष के अनुसार बुधवार को आर्थिक निवेश नहीं करें और न ही कोई सौदा करें। इससे आने वाले समय में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- बुधवार के दिन न ही किसी से उधार लें और न ही किसी को उधार दें। बुधवार को चाहे आप उधार लें या दें यह पैसा किसी को नहीं फलता।
- ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह वाणी का कारक माना जाता है। इसलिए बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग न करें।
- बुधवार कोई किसी से भी अपशब्द नहीं बोलें। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि आएगी।
- बुधवार के दिन महिलाएं काले वस्त्र न पहनें।
- बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचें, ज्योतिष के अनुसार बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा शुभ नहीं होती। इसलिए ऐसा करने से बचें।
कुछ ऐसे काम है जो बुधवार के दिन नहीं करने चाहिए वरना आपको आर्थिक हानि हो सकती है, आइये जानते हैं क्या है वो काम जो बुधवार को नहीं करने चाहिए।