फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   astro tips to get success in exams

परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये 11 ज्योतिषीय उपाय

Mon, 28 Mar 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
astro tips to get success in exams

प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अगर अपने स्टडी रूम में कुछ ज्योतिषीय उपाय करें तो उन्हें आसानी से सफलता मिल सकती है। आगे पढ़ें ये 11 प्रमुख ज्योतिषीय उपाय।

विज्ञापन


1- ध्यान रखे कि सटडी रूम अध्ययन सामग्री सुव्यवस्थित ढंग से रखी हो, कोई भी कॉपी, पेन और किताब खुली न पड़ी हो।

2- स्टडी रूम में रखी कुर्सी या मेज टूटी न हो। ध्यान रहे कि यहां नियमित रूप से सफाई हो और किताबों पर धूल मिट्टी न जमे। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और पढ़ाई में विद्यार्थी का मन नहीं लगता।
विज्ञापन


3- जिस टेबल पर बैठकर आप पढ़ाई करते हों उस पर भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन अगर करें भी तो टेबल पर रखी किताब-कॉपी ढककर रखें और भोजन के बाद बर्तन उचित स्‍थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- पढ़ने का सबसे अच्छा समय ब्रम्हमुहूर्त का माना गया है। माना जाता है कि सुबह चार बजे जागकर पढ़ाई करने वाले को ज्यादा आसानी से याद होता है। इसलिए छात्रों को सुबह जल्दी जगने आदत डालनी चाहिए।

5- ध्यान रहे क‌ि पढ़ते वक्त विद्यार्थी का मुह ईशान कोण(उत्तर-पूर्व की ओर रहे)। अध्ययन कक्ष में पढ़ते समय विद्यार्थियों को जूते मोजे नहीं पहनना चाहिए। 

इन उपायों से तेज होती है बुद्ध‌ि

astro tips to get success in exams

6- गुरुवार को इमली के ताजे पत्ते किताबों में रखने से विद्यार्थी की बुद्ध‌ि तेज होती है।

7- विद्यार्थी या अध्ययन करने वाला अगर अपने मोर पंख रखे तो इससे स्कूल या कॉलेज में सम्मान बढ़ता है।

8- किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त पाने के लिए विद्यार्थी को गुरुवार को किसी गाय को पीले पेड़े या पीला नियम से अन्न खिलाएं। सफलता अवश्य मिलेगी।

9- जिन्हें परीक्षा के समय प्रश्नों के उत्तर भूलने की समस्या है वह परीक्षा के समय अपने पास थोड़ी कपूर और फिटकर रखनी चाहिए। इससे नाकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मानस‌िक रूप से मजबूती मिलती है।

10- परीक्षा में जाने से पूर्व कुछ मीठी चीज खासकर दही और चीनी के सा‌थ तुलसी के पत्ते खाकर निकलें सफलता अवश्य मिलेगी।

11- सिर और गर्दन के बीच पीछे की ओर मेडुला नाड़ी होती है जिसका संबंध बुद्ध‌ि से होता है। मेडुला नाड़ी के स्‍थान पर अंगुली से रोज -दो से तीन मिनट तक मालिश करने से एकाग्रता बढ़ती है और बुद्ध‌ि तेज होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed