फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astro Tips astrological remedies to get married soon jaldi shadi ke liye haldi ke upay

Astro Tips: विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो करें हल्दी के ये अचूक उपाय

Wed, 16 Oct 2024 04:28 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

अगर आपकी शादी में अड़चनें आ रही हैं या आप किसी ग्रह दोष से परेशान हैं, तो आप हल्दी के कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी हल्दी के उपाय बताए गए हैं।

विज्ञापन
Astro Tips astrological remedies to get married soon jaldi shadi ke liye haldi ke upay
हल्दी के उपाय - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Astro Remedies To Get Marriage: वास्तु के लिहाज से घर की रसोई को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। रसोई में रखी कई चीजें खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी काम आती हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी, जो बेहद चमत्कारी होती है। ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को लेकर कई उपाय बताए गए हैं, जिनको आजमा कर आप अपनी कई समस्याएं हल कर सकते हैं। हल्दी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। अगर आपकी शादी में अड़चनें आ रही हैं या आप किसी ग्रह दोष से परेशान हैं, तो आप हल्दी के कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी हल्दी के उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हल्दी के कुछ अचूक उपाय।

विज्ञापन


हल्दी के खास उपाय

  1. यदि आपके घर में हमेशा गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो ऐसे में आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है। 
  2. विज्ञापन
  3. अगर आप भी लगातार कई दिनों से आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उपाय बताया गया है। इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी में 1 रुपये का सिक्का डालकर पानी का छिड़काव करना है। इसके बाद इस सिक्के को किसी मंदिर में रख दें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं। 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. यदि आपका विवाह होने में देरी हो रही है या विवाह में अड़चन आ रही है तो प्रत्येक गुरुवार को भगवान गणेश को एक चुटकी हल्दी चढ़ाएं। इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे हल्दी की पुड़िया छुपा कर रख दें। ऐसा करने से भी अति शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं। 
  6. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना शुभ है। इस दिन हल्दी का दान करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। साथ ही गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं।  

 

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें राशि के अनुसार दान, अखंड सौभाग्य का मिलेगी आशीर्वाद




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed