फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Angarak Yoga form in Taurus know prediction

19 साल बाद राहु-मंगल की युति से बना है यह खतरनाक योग, जानें प्रभाव

Thu, 25 Feb 2021 07:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Feb 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
Angarak Yoga form in Taurus know prediction
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 19 साल बाद मंगल और राहु की युति से अंगारक योग बना है। इससे पहले यह योग 2002 में बना था। 22 फरवरी को लाल ग्रह मंगल का गोचर हुआ है। मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष से वृषभ राशि में आए हैं और इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। यहां राहु और मंगल का मिलन अंगारक योग का निर्माण कर रहा है। वृष राशि में यह योग 13 अप्रैल 2021 तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन

यह योग होता है खतरनाक
ज्योतिष शास्त्र में इसे एक अशुभ योग के रूप में देखा जाता है। यह योग व्यक्ति की बुद्धि को भ्रष्ट करता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति हिंसक और आक्रामक हो जाता है। अगर इसके उपाय न किए जाएं तो जातकों को इसके लंबे समय तक बुरे परिणाम झेलने पड़ते हैं। 

शुक्र और शनि करेंगे मंगल
वहीं हाल ही में शुक्र का मकर राशि में गोचर हुआ है, शुक्र का यह गोचर 15 मार्च 2021 तक प्रभावी रहेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। वहीं शुक्र और शनि के बीच आपस में मित्रता का भाव है। ऐसे में शनि की राशि में शुक्र का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं व समृद्धि का कारक है। इसके प्रभाव से सौंदर्य, कला, मनोरंजन आदि के क्षेत्र लाभ होगा। महिलाओं की उन्नति व अधिकारों में वृद्धि भी कराएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल और राहु की युति से आएगी आपदा
वृष राशि में मंगल और राहु की युति के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन आने के संकेत हैं। कुछ प्रदेशों में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन मौसम में सर्दी की एक बार फिर वापसी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल व राहू की युति अच्छी नहीं होती है। यह प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना व अग्नि दुर्घटनाओं का कारण बनती रही है। इस अवधि में कहीं भूस्खलन तो कहीं बारिश के भी आसार बनेंगे। इसके बावजूद गुरु, शनि व बुध के अच्छी स्थिति में होने से व्यापारिक मंदी में तेजी आएगी। युवाओं और महिलाओं को परीक्षा-प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी और कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed