{"_id":"5e9969848ebc3e711b48a4eb","slug":"akshaya-tritiya-2020-date-these-six-raj-yoga-make-in-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया के दिन बन रहे हैं छह राजयोग, जानिए पूजा मुहूर्त","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया के दिन बन रहे हैं छह राजयोग, जानिए पूजा मुहूर्त
Sun, 26 Apr 2020 02:46 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Akshaya Tritiya 2020 Date: आज अक्षय तृतीया है। धार्मिक रूप से यह पर्व बेहद खास है। आज के दिन 6 राजयोग बन रहे हैं, इसलिए यह अक्षय तृतीया विशेष रहने वाली है। हालांकि अक्षय तृतीया की रौनक कोरोना वायरस के चलते फीकी रहेगी। इस दौरान आप अपने घर पर ही गंगा जल से स्नान करें और दान का संकल्प लें। बहरहाल जानते हैं अक्षय तृतीया 2020 की विशेष बातें।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर माँ विंध्यवासिनी का श्रृंगार करवाने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर अभी क्लिक करें।
अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020
विज्ञापन
कब आती है अक्षय तृतीया
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस साल यह तिथि 26 अप्रैल दिन रविवार को पड़ रही है।
अक्षय तृतीया का मुहूर्त
तृतीया तिथि प्रारंभ: 11:50 बजे (25 अप्रैल 2020)
तृतीया तिथि समापन: 13:21 बजे (26 अप्रैल 2020)
इस बार अक्षय तृतीया के दिन पड़ेंगे ये 6 राजयोग
अक्षय तृतीया के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का बनना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही यह त्योहार अबूझ मुहूर्त में पड़ रहा है।
विज्ञापन
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय के समय शंख, नीचभंग, पर्वत योग, अमला, रूचक और शश योग का निर्माण हो रहा है। इन योगों के अलावा इस दिन महादीर्घायु और दान योग भी बन रहे हैं। ये योग सूर्य, मंगल, गुरु, बुध और शनि ग्रह के कारण बन रहे हैं।