फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   8 september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 8 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 07 Sep 2018 08:57 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
8 september birthday horoscope predictions
8 September

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 8 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक रहस्यमयी प्रवृति के होते हैं। अन्तर्मुखी प्रवृति के होने के कारण चुपचाप अपने कार्य में निरंतर लगे रहते हैं। जीवन का अधिकांश भाग उथल-पुथल तथा संघर्षमय व्यतीत होता है। निराशा की भावना अधिक होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। दीन दुखियों की सेवा करने में ये जातक आनन्द का अनुभव करते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष सुखमय व्यतीत होगा। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। सामाजिक रिश्ते नातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। वाहन या मकान का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, अभिनय, संगीत, कला, एमबीए, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। सुगंधित पदार्थ, आभूषण, सजावट का सामान आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। किसी नए कार्य में पूंजी निवेश होगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed