{"_id":"5c0a1fdcbdec2241c059449a","slug":"8-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 8 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 8 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों की प्रकृति गम्भीर एवं व्यक्तित्व सशक्त होता है। निर्बल एवं पीड़ितों के प्रति इनके मन में गहरी सहानुभूति होती है। ये जातक जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति से आय बढ़ेगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, विदेश सेवा, खोज कार्य, इंजीनियरिंग, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। औषधि, स्वर आभूषण, खनिज पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन