फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   6th september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 6 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 05 Sep 2018 05:00 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
6th september birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 6 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भाग्यशाली, बुद्धिमान एवं व्यवहार कुशल होते हैं। परिस्थितियों के अनुसार स्वंय को ढ़ाल लेने की क्षमता अदभुत होती है। जीवन में मित्रों की संख्या अधिक होती है। जीवन के मध्यकाल में धन, यश एवं मान अर्जित करने में सफल रहते हैं। जोखिम उठाने की क्षमता इनकी प्रगति में सहायक रहती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा। चले आ रहे गतिरोधों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी।  उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, राजदूत, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक लाभ से उत्साहित रहेगा। नूतन व्यवसाय प्रारंभ करने की इच्छा पूर्ण होगी। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सूर्य की उपासना करने पर अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed