फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   6 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 6 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM IST
Trainee Trainee पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन

क्या सफलता आपसे है कोसों दूर? ज्योतिषीय समाधान के लिए यहां क्लिक करें

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सौन्दर्य प्रिय, चतुर एवं नीतिज्ञ होते हैं। वाद विवाद से ये जातक प्राय: दूर ही रहते हैं। 33 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। पूर्ण भौतिकवादी ये जातक जीवन को सही ढ़ंग से जीने में विश्वास करते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: प्रतिकूल ही रहती है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं। संतान सुख प्राय: न्यून ही रहता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में सुख, शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, केमिस्ट, बैंक, वकालत, सेना, पुलिस आदि  क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। चिकित्सा, सेना, बैंक, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed