{"_id":"5b8e6b3c867a55485c5f054d","slug":"5th-september-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 5 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 5 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
god
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 5 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्जावान एवं प्रगतिशाील होते हैं। स्वभाव से ये जातक अत्यंत कोमल और मृदु होते हैं। इनके जीवन में अच्छी या बुरी घटना अचानक घटती है। विकास कार्यों में अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है। ये जातक 40 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। सहोदरों या नातें रिश्तेदारों से इन्हें कोई विशेष लाभ नहीं होता।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष कुछ उथल-पुथल कारक रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता बाधोपरांत ही मिलेगी। किसी भी कार्य को अधूरा छोडऩा इस वर्ष हितकर नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संचित धन कोष में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, लेक्चरर, रेलवे, खनन, हवाई सेवाएं, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। नया व्यवसाय प्रारंभ करने की इच्छा पूर्ण होगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग के प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्ति कुछ बाधाएं आएंगी। इस वर्ष किसी पर आंख मूंद कर विश्वास करना हानिप्रद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन