{"_id":"5b8bbee242c792464b1c63c4","slug":"3rd-september-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 3 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 3 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 3 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल एवं अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। इन जातकों की कार्य शैली अन्य से भिन्न होती है। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने रहता है। यौवन काल में ही ये जातक अपनी सभी इच्छाएं पूर्ण करने में सफल होते हैं। जीवन में कई बार आकस्मिक लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष प्रबल भाग्योदय कारक रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। लेखन कार्य में लगे जातकों को प्रसिद्धि मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। सहोदरों का सहयोग मिलेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं वाणिज्य, शोध, शिक्षा, इंजीनियरिंग, विज्ञापन, संचार, पोस्टल सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की योजना साकार होगी। बन्द पड़े व्यवसाय के पुन: चालू होने के योग बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। शिक्षा, दूरसंचार, पोस्टल सेवा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टिï से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन