{"_id":"5c517260bdec224d9d195186","slug":"31st-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 31 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 31 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Wed, 30 Jan 2019 05:18 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान, व्यवहार कुशल, एवं यथार्थवादी होते हैं। इनके जीवन में उथल पुथल सदैव बनी ही रहती है। लक्ष्य प्राप्ति प्राय- विलंब से होती है। भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने की क्षमता जन्मजात होती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। मन में दबी अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। सेना, बैंक, पुलिस, रेलवे आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन