{"_id":"5bffc26abdec2241761313c1","slug":"30-november-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 30 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 30 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
पं. विनोद त्यागी
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कार्यकुशल, संघर्षशील एवं धैर्यवान होते हैं। इनकी महत्वाकांक्षाए उच्चकोटि की होती है। जीवन के मध्यकाल में अपने परिश्रम एवं बुद्धिमत्ता के बल पर उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। संभावित घटनाओं को भांप लेने की क्षमता जन्मजात होती है। आर्थिक क्षेत्र में शनै: शनै: उन्नति होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। अटके कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। भू संपत्ति में वृद्धि की इच्छा पूर्ण होगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। इस वर्ष किसी प्रभावी व्यक्ति से घनिष्ठïता बढ़ सकती है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंक, वकालत, पशु चिकित्सा, केमिस्ट, कृषि विभाग, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ति संभव है। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन