{"_id":"5b5d98f74f1c1bc6508b7836","slug":"30-july-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 30 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 30 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली, बुद्धिमान एवं परिश्रमी होते हैं। अपनी इसी विशिष्टïता के कारण समाज में उच्च स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं। अपनी प्रतिभा और लग्न के सहारे सहज ही लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं। इनके जीवन में धन की अपेक्षा ज्ञान का महत्व अधिक होता है। छोटा पद या छोटा कार्य इन्हें अनुकूल प्रतीत नहीं होता। इनकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी चढ़ी होती हैं। अपने श्रम एवं ज्ञान के सहारे ये जातक स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आपकी बुद्धि और प्रतिभा में निखार आएगा। अटके कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। मन में आशा ओर उत्साह का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान की शिक्षा से संतुष्ट रहेंगे। वकालत, इंजीनियरिंग, शिक्षा, योजना विभाग, पुलिस, न्याय विभाग, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की निराशा आशा में बदलेगी। व्यावसायिक प्रगति एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा। प्रमोशन आदि के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन