फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   2nd september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 2 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Sat, 01 Sep 2018 05:25 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
2nd september birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अधिकतर कल्पना में खोये रहते हैं। भावुकता और कल्पना की अधिकता लक्ष्य प्राप्ति में प्राय: बाधक रहती है। दूसरों के मनोभावों को पढ़ने की क्षमता जन्मजात होती है। 29वें वर्ष के बाद ये जातक अचानक उन्नति करते हैं तथा समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल होते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
जीवन का यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भाग्यवर्धक रहेगा। घर- परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भौतिक दृष्टि से आपकी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों एवं शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं बैंक, वकालत, कैमिस्ट, कैमिकल इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार या नया व्यवसाय प्रारम्भ करने की इच्छा पूर्ण होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed