फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   29th april birthday horoscope prediction

जन्मदिन विशेष: 29 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 28 Apr 2019 06:00 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sun, 28 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
29th april birthday horoscope prediction
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक, सहृदय एवं बुद्धिमान होते हैं। चित्तवृति अस्थिर तथा दुर्बल होती है। किसी भी कार्य को बढ़े उत्साह से प्रारंभ करते हैं परन्तु शीघ्र ही निराश होकर बैठ जाते हैं फलस्वरुप लक्ष्य प्राप्ति विलम्ब से होती है। अधिक कल्पनाशील और भावुक होने के कारण जीवन में निरंतर संघर्ष बना रहता है। जीवन का मध्यकाल सामान्य एवं उत्तरकाल श्रेष्ठ रहता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहती है। प्रथम संतान प्राय: कन्या होती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष परिश्रम करने और धैर्य बनाये रखने पर योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।  अधिकांश विवाह योग्य जातकों के विवाह प्रस्ताव आएंगे।  संतान सुख की इच्छापूर्ण होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, वकालत, केमिस्ट  आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग का संचालन संभव है। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed