फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   29 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 29 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 28 Nov 2018 05:24 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Wed, 28 Nov 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
29 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कल्पनाशील, भावुक एवं बुद्धिमान होते हैं। भावुकता प्राय: प्रगति में बाधक रहती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
जीवन का यह वर्ष प्रबल भाग्योदयकारक रहेगा। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक एवं घरेलू सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठïा का लाभ मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पुलिस, नगरपालिका, वकालत, वन विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। लोहा, मशीनरी, भवन निर्मण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को पदोन्नति या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्तचाप, रक्त न्यूनता आदि रोगों के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed