फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   29 july birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 29 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 28 Jul 2018 05:35 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
29 july birthday horoscope prediction
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में प्रवीण होते हैं। स्वभाव से ये जातक सहृदय एवं भावुक होते हैं। काव्य, संगीत, कला आदि क्षेत्रों में इन जातकों की जन्मजात रुचि होती है। कल्पना की अधिकता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है। जीवन में मानसिक संघर्ष सदैव बना रहता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य स्तर का व्यतीत होता है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष गत वर्षों से चल आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। अटके विकास कार्यों में गति आएगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। मन में दबी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवाएं, खाद्य विभाग, विज्ञान, खोज कार्य, चिकित्सा, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के विस्तार और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जवाहरात, स्वर्ण आभूषण, खाद्या पदार्थ, औेषधि आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed