{"_id":"5bfd245fbdec2241cd16ba6e","slug":"28th-november-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 28 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 28 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ इच्छा शक्ति के धारक, बुद्धिमान एवं प्रबल अंहकारी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं का डटकर मुकाबला कर सफलता प्राप्त करते हैं। मित्र संख्या प्राय: कम ही होती है। प्रत्येक कार्य में अगुआ बने रहने की प्रवृति जन्मजात होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटके कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांन्ति बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, रियल एस्टेट, नगरपालिका, खाद्य निरीक्षक, इंजीनियरिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन