{"_id":"5bfbc72cbdec2241bf4496ce","slug":"27th-november-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 27 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 27 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
पं. विनोद त्यागी
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी एवं स्वभाव से उग्र होते। उतावलेपन के चलते कई बार जीवन में विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रमोपरांत होती है। जीवन के उत्तरकाल में समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। समाज एवं कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी शांत रहेंगे। शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। मन में आशा का संचार होगा। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। परीक्षाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, एकाउण्टस, वकालत, बैंक, पत्रकारिता, विज्ञापन, शिक्षा, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। इस वर्ष श्री गणेश जी की उपासना करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन