फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   25th april birthday horoscope prediction

जन्मदिन विशेष: 25 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 24 Apr 2019 04:31 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
25th april birthday horoscope prediction

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मौलिक एवं स्वतंत्र विचार धारा के होते हैं। ये जातक सदैव अपने कार्यों में लीन रहते हैं। 34 वें वर्ष में ये जातक समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। सांसारिक बातों में ये जातक न के बराबर रुचि लेते हैं। निगूढ़ विद्याओं के प्रति इनकी गहरी रुचि होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतान प्राय: योग्य होती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
सामाजिक मान प्रतिष्ठा की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। मकान या वाहन क्रय की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगाारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश विभाग, खाद्य विभाग, एनीमेशन, अभिनय, संगीत, सामाजिक सेवा  आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। सौन्दर्य प्रसाधन, सजावट का सामान, आधुनिक वस्त्र, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed