{"_id":"5b56eba84f1c1b42748b6905","slug":"25-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 25 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 25 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
birthday predictions
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मौलिक विचारों के धनी, सहृदय एवं बुद्धिमान होते हैं। कल्पना की अधिकता एवं भावुकता उन्नति में बाधक रहती है। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद ही होती हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक विशेष ख्याति प्राप्त करते हैं। अतीन्द्रिय ज्ञान के धनी इन जातकों का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। भू संपत्ति के अटके कार्य पूर्ण होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, पुलिस, खोज कार्य, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। धातु, स्वर्णाभूषण, औषधि निर्माण आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। विज्ञान, चिकित्सा, शोध कार्य आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा एवं आरोग्य सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।