{"_id":"5b546f9b4f1c1b6e118b5074","slug":"23rd-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 23 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 23 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत व्यवहार कुशल, चरित्रवान एवं ईमानदार होते हैं। निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण जीवन में प्रत्येक कदम पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति के
विज्ञापन
लिए ये जातक कठिन श्रम कर सफल होते हैं। जीवन का मध्यकाल सुख एवं आनन्दमय व्यतीत होता है। ये जातक बहुधंधी प्रवृत्ति के होते हैं। प्रत्येक नईं चीज को सीखने की जिज्ञासा सदैव इनके मन में
विज्ञापन
बनी रहती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी सफलता का रहेगा। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। इस वर्ष यात्राएं अधिक होगी। सौभाग्यशाली जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी।
आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, सीए, वकालत, पत्रकारिता, कंप्यूटर, दूरसंचार, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। मानदेय और पद भार
में वृद्धि की इच्छा पूर्णं होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।