फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   23 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 23 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 23 Oct 2018 12:12 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
23 october birthday horoscope predictions
aaj ka birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, ईमानदार एवं बुद्धिमान होते हैं। निर्णय लेने में ये चातक चतुर होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। 32 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत होते है। आर्थिक स्थित सुदढ़़ रहती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चिंता और निराशा से मुक्ति मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। मकान या वाहन का क्रय होगा। घर में भौतिक सुख साधन बढ़ेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, मुद्रा विभाग, होटल व्यवसाय, खाद्य विभाग, सामाजिक सेवाएं आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। सुगंधित पदार्थ, आधुनिक वस्त्र, सौन्दर्य प्रसाधन आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। बैंक, शिक्षा, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed