{"_id":"5bcbcda3bdec22699275840e","slug":"21-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 21 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 21 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, दयालु एवं न्याय प्रिय होते हैं। दृढ़ इच्छा शक्ति के स्वामी ये जातक 24 से 30 वें वर्ष के मध्य लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आय के जीवन में कई स्त्रोत होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। सामाजिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। नौकरी में इनके सहयोगी इनकी बुद्धिमत्ता एवं व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करते है। स्वास्थ्य सामान्यत: अनुकूल ही रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। अटकी योजनाएं पुन: प्रारंभ होंगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। सहोदरों एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। संतान की शिक्षा से संतुष्ट रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं बैंक, बीमा, इंजीनियरिंग, शिक्षा, दूर संचार, सीए, रेलवे, वकालत, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष सफलता का रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। शिक्षा, दूर संचार, बीमा, बैंक, रेलवे आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन