{"_id":"5b4f3b684f1c1b3f748b5950","slug":"19th-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 19 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 19 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 19 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात गम्भीर, अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं सहनशील प्रवृति के होते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। जीवन में अनेकों उतार चढ़ाव आने पर भी लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। न्याय, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा आदि सद्गुण लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहते हैं। प्रत्येक कार्य क्षेत्र में ये जातक अपनी बुद्धि और प्रतिभा के सहारे उच्चतम स्थिति में पहुंचने में सफल रहतेे हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। विकास के अटके कार्यों में गति आएगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षण कार्य, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, पशुचिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।