फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   17th july birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 17 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Tue, 17 Jul 2018 09:26 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
17th july birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशाील, साहसी एवं संघर्षशील होते हैं। व्यक्तित्व इनका अंतर्मुखी होता है। जीवन में सदैव ही अपने कत्र्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रम संघर्ष के बाद ही
विज्ञापन

होती है। हृदय से ये जातक उदार एवं धैर्यवान होते हैं। जीवन में इन्हें पूर्णं यश एवं आनंद की प्राप्ति होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में नई उर्जा का संचार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी। जीवन में एक अनुकूल और सुखद मोड़ आयेगा। इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता  एवं इंजीनियरिंग, खाद्य निरीक्षक, होटल व्यवसाय, यातायात विभाग, सामाजिक सेवा, एनीमेशन, अभिनयआदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टी  वर्ष लाभकारी रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण, श्रंगार सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का अवसर मिल सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed