{"_id":"5bc5c38bbdec22698e6eaa22","slug":"17-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 17 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 17 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारशाील, सतर्क एवं बुद्धिमान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति अनेकों बाधाओं के बाद होती है। 32वें वर्ष के बाद समाज में प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल ही रहती है। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर मिलते हैं। अध्यापन, बागवानी, बैंक, बीमा आदि से संबंधित क्षेत्रों में ये जातक अधिक सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य ही रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास के नए मार्ग मिलेंगे। भाग्य सहायक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में समरसता बनी रहेगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं पुलिस, इंजीनियरिंग, नगरपालिका, वन विभाग, आबकारी विभाग, माईनिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। मशीनरी, लोहा, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों उत्तम धन लाभ होगा। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।
विज्ञापन