फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   17 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 17 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 16 Feb 2019 05:26 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 16 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
17 February birthday horoscope predictions
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शांत, गम्भीर एवं अन्तर्मुखी प्रवृति के होते हैं। इनकी शिक्षा प्राप्ति में प्राय: अवरोध आते हैं। गणित, विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि विषयों में इनकी गहरी रुचि होती है। जीवन के मध्यकाल में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। प्राय: विवाह एवं संतान सुख 30 वर्ष के बाद ही मिलता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अधूरी योजनाएं पूर्ण होंगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। शादी, विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, न्याय क्षेत्र, प्रशासनिक सेवा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, न्याय आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed