{"_id":"5bc47c2fbdec2269a642aa67","slug":"16-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 16 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 16 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान एवं स्वभाव के सरल एवं निश्चिन्त रहने वाले होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। 30वें वर्ष में प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। भविष्य का अनुमान लगाने का गुण जन्मजात होता है। मौलिक विचारों के धनी ये जातक प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। अटके कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जमीन जायदाद में वृद्धि का अवसर मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, चिकित्सा, पुलिस, सेना, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। स्वर्णाभूषण, औषधि, मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन