{"_id":"5c6697a0bdec2232285b10ff","slug":"16-february-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 16 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 16 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Fri, 15 Feb 2019 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मविश्वासी, तीव्रकल्पना शक्ति के धारक एवं मौलिक विचारों के धनी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: विलंब से होती है। निगूढ़ विद्याओं में इनकी अत्याधिक रुचि होती है। आर्थिक स्थिति प्राय: सामान्य ही रहती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद बने रहते हैं। इनकी प्रथम संतान कन्या होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा। अटकी योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, राजनीति, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग का संचालन हो सकता है। चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन