{"_id":"5b49d79b4f1c1b37748b4976","slug":"15th-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 15 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 15 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 15 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान, व्यवहार कुशल एवं बुद्धिमान होते हैं। आलस्य एवं लापरवाही प्रगति में बाधक रहती है। समस्याओं का निदान कल्पना लोक में तलाश करते हैं। इसी कारण जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती है। युवा अवस्था के बाद ही इन जातकों की सोच में परिवर्तन आता है। स्वतंत्र रुप से व्यवसाय करना इनके लिए अनुकूल रहता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष में अधिकांश कार्यों में सफलता विघ्रोपरांत ही प्राप्त होगी। वर्ष के प्रथमाद्र्ध की अपेक्षा उत्तराद्र्ध श्रेष्ठ रहेगा। इस वर्ष सामाजिक मान सम्मान में कमी आएगी। विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है। अपने ही धन की प्राप्ति में विलम्ब होगा। वर्ष उत्तराद्र्ध में न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, एवीएशन, पुरातत्त्व विभाग, गुप्तचर विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा। नए आसामियों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। विज्ञान, चिकित्सा, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।