फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14th july birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 14 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 13 Jul 2018 05:25 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
14th july birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यन्त भाग्यशाली होते हैं।कुशाग्र बुद्धि के स्वामी इन जातकों में व्यवहार कुशलता एवं विश्वसनीयता का मूल गुण जन्मजात होता है। स्वप्रयासों से जीवन के मध्यकाल में उच्चपद, प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल होते हैं। सामाजिक कार्यों में इन जातकों की विशेष रुचि होती है। जीवन में अनेकों बार आकस्मिक धन लाभ होता है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पत्रकारिता, शिक्षा, डेयरी फार्म, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक साझेदारी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। इस वर्ष भावुकता एवं उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। शिक्षा, संचार, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed