फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 14 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 13 Feb 2019 06:43 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Wed, 13 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
14 February birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात भाग्यशाली होते हैं। सामाजिक कार्यों में इन जातकों की विशेष रुचि होती है। अपने लक्ष्य के प्रति सदैव जागरूक रहते हैं। 32 वें वर्ष में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। जीवन में अनेकों बार आकस्मिक लाभ के अवसर मिलते हैं। ये जातक जीवन को सही रुप में जीने में विश्वास रखते हैं। जोखिम उठाने की प्रवृत्ति प्रगति में सहायक रहती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष सामाजिक एवं घरेलू दृष्टि से अत्यंत अनुकूल रहेगा। चली आ रही निराशा से मुक्ति मिलेगी। नई योजनाओं में सफलता से मन में आशा का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, संचार, सामाजिक सेवा, फैशन डिज़ाईनिंग, होटल मैनेजमेंट , शिक्षा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की प्रगति और लाभ से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का सूत्रपात संभव है। शिक्षा, संचार, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। सेहत की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed