फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 14 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Mon, 13 Aug 2018 06:13 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
14 August birthday horoscope prediction

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से विनम्र, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। अपने विचारों या योजनाओं को कार्यन्वित करने में प्राय: असमर्थ रहते हैं। लक्ष्य प्राप्ति 32 साल के बाद होती है। मानसिक तनाव प्राय: बना ही रहता है। जीवन का उत्तरकाल अत्यंत सुखी एवं सम्पन्न व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी विकास योजनाओं में गति आएगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, वकालत, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed