फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   13 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 13 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
13 october birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शान्त, सौम्य तथा धैर्यवान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: विलंब से होती है। स्वास्थ्य के प्रति ये जातक सदैव जागरुक रहते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। दिखावे एवं बनावट से ये जातक दूर ही रहते हैं। जीवन का उत्तराद्र्ध सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से हर्षित रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता इच्छा पूर्ति में सहायक रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। नाते रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता रहेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा।  किसी प्रभावी व्यक्ति से परिचय होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंक, वकालत, कृषि विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed