{"_id":"5bbf286a867a5528514437b0","slug":"12-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 12 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 12 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विनम्र, परोपकारी एवं दयालु प्रकृति के होते हैं। अनुशासन के परम भक्त इन जातकों की वाणी बड़ी प्रभावी होती है। लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं का डटकर मुकाबला कर विजयी होते हैं। अपनी प्रतिभा और श्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। यह वर्ष इच्छा पूर्ति में सहायक रहेगा। विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। विरोधी परास्त होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। मित्र सहायक रहेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, बैंक, वकालत, इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में साख बढ़ेगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन