फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   12 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 12 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 12 Feb 2019 11:36 AM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Tue, 12 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
12 February birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों में अंक एक और दो की सभी विशेषताएं पायी जाती हैं। ये जातक अत्यंत कर्मठ एवं कार्य करने में दक्ष होते हैं। भाग्योदय २१ वें वर्ष में होता है। ३० वें वर्ष के आसन्न किसी विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अटके कार्यों में गति आएगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। मकान या वाहन पर व्यय होगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। सामाजिक एवं घरेलू विषमताएं दूर होंगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, खाद्य विभाग, होटल व्यवसाय,  शिक्षा, समाज सेवा, संगीत, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में किसी नए कारोबार का प्रारम्भ होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed