{"_id":"5b6ece9a4f1c1b97528b47c6","slug":"12-august-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 12 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 12 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक महत्वाकांक्षी, अनुशासन प्रिय एवं ईमानदार होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक अथक प्रयास कर सफल होते हैं। अपनी कार्य कुशलता एवं बुद्धिमत्ता के बल पर शीघ्र ही उच्चपद पर आसीन हो जाते हैं। व्यर्थ समय बरबाद करना इनकी प्रकृति के विरुद्ध होता है। हृदय से ये जातक उदार एवं सरलचित्त होते हैं। अपने परिश्रम एवं बुद्धिमत्ता के बल पर ये जातक कार्य क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। योजनाओं में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, बीमा, बैंक, वकालत, सामाजिक सेवा, वन विभाग, पशु चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नई योजना में पूंजी निवेश होगा। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। इस वर्ष भावुकता पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन