{"_id":"5bbde423867a55281c6219cd","slug":"11-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 11 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 11 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्याधिक संवेदनशील, धर्म भीरु, बुद्धिमान एवं सहृदय होते हैं। भावी को भांपने की क्षमता जन्मजात होती है। इनकी सहृदयता का सभी अनुचित लाभ उठाते हैं। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। आयु बढऩे के साथ साथ मान प्रतिष्ठा एवं धन में वृद्धि होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। मकान या वाहन का क्रय होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में समरसता बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, खाद्य विभाग, सामाजिक सेवा, संगीत, अभिनय, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। श्रंगार प्रसाधन, आभूषण, सुगंधित पदार्थ, आधुनिक वस्त्र आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन