{"_id":"5c0e224cbdec2212cc53ab16","slug":"11-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 11 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 11 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
पं. विनोद त्यागी
Updated Mon, 10 Dec 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि के धारक, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। भावुकता के चलते मानसिक संघर्ष जीवन पर्यन्त बना रहता है। उतावलेपन में कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्र या संबंधी इन्हें अपनी स्वार्थ सिद्धि होने तक इस्तेमाल करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के मध्य काल में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष आशा और उत्साह में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, रेलवे, बीमा, बैंक, वकालत, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन