{"_id":"5c0cc174bdec224169397ad9","slug":"10-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 10 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 10 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
पं. विनोद त्यागी
Updated Sun, 09 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी, आत्मनिर्भर एवं स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। अपने श्रम एवं बुद्धिमत्ता के बल पर जीवन के 37 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। निर्णय लेने में ये जातक चतुर होते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। शादी विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। वाहन क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में समरसता का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, खाद्य विभाग, विदेश सेवा, सामाजिक सेवा, संगीत, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण, आधुनिक वस्त्र, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन में सहायक रहेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन