{"_id":"5b6c2db04f1c1b8f3e8b5db2","slug":"10-august-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 10 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 10 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उच्चाभिलाषी, सक्रिय एवं प्रबल सहनशक्ति के धारक होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में आवश्यकता से अधिक उतार चढ़ाव देखने पड़ते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। ये जातक जीवन के मध्यकाल में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष सुख एवं आनन्द में वृद्धि होगी। रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा। गृह उपयोगी वस्तुओं, मकान की साज सज्जा या वाहन पर व्यय होगा। शादी, विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की इस वर्ष इच्छा पूर्ति संभव है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति इस वर्ष किसी महिला जातक से अर्थ प्राप्ति करा सकती है। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, केमिस्ट, दूर संचार, एनीमेशन, विदेश सेवा, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। स्वर्ण आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन, सजावट का सामान, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में व्यवहार कुशलता एवं कार्य दक्षता प्रमोशन में सहायक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन