{"_id":"5c5538cebdec22738563debf","slug":"03-february-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 03 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 03 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Sat, 02 Feb 2019 05:02 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 02 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़निश्चयी, प्रतिभावान एवं गम्भीर स्वभाव के होते हैं। भाग्योदय २१ वें वर्ष में होता है। ३० वें वर्ष के आसन्न किसी विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल होते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। सामाजिक मान सम्मान की चिंता रहेगी। विरोधी कुचेेष्टारत रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल बनेगा। शिक्षा में रुचि बनाए रखने पर रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, एनीमेशन, गुप्तचर विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विज्ञान, चिकित्सा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।